भीलवाड़ा

श्राद्ध पक्ष पहले दिन सुबह 12:50 से पहले लगाएं धूप

7 सितंबर दोपहर 12.57 बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक
less than 1 minute read
Sep 06, 2025
On the first day of Shradh Paksha, light incense before 12:50 in the morning
On the first day of Shradh Paksha, light incense before 12:50 in the morning

श्राद्ध पक्ष रविवार से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही श्राद्ध कार्य संपन्न करने होंगे। पितृ पक्ष शुरू होने से पहले सुबह 12 बजकर 57 मिनट से पहले श्राद्ध और तर्पण के कार्य पूरे करने होंगे।

पंडित अशोक व्यास ने बताया कि रविवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके कारण चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक शुरू होने से पहले, यानी दोपहर 12:50 से पहले ही पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण करना होगा। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य और शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। चंद्र ग्रहण रात को लगभग 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।

Updated on:
06 Sept 2025 09:55 pm
Published on:
06 Sept 2025 09:55 pm