भीलवाड़ा

सात दिन बाद खुले खजूरी के बाजार

आगजनी की घटना के बाद जेल भेजे गए लोगों को निर्दोष बताते पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में सात दिन से बंद पड़े बाजार खुले
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Open market Khajoori in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
सात द‍िन बाद खुले खजूरी के बाजार तो लोगों ने राहत महसूूूस की

अमरगढ़।

रजवास गांव में कंजर बस्ती पर तोड़फोड़ वह आगजनी की घटना के बाद जेल भेजे गए लोगों को निर्दोष बताते पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में सात दिन से बंद पड़े बाजार को खुलवाने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मंगलवार को खजूरी कस्बे में पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। तब जाकर 2 घंटे समझाइस के बाद बाजार खुला। ग्रामीणों ने गिरफ्तार लोगों की रिहाई व निर्दोष लोगों पर से मामले हटाए जाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार सातवें दिन उपखंड अधिकारी करतार सिंह, पुलिस उपअधीक्षक रामेश्वर प्रतिहार, तहसीलदार ओमप्रकाश जैन, मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाकर बाजार खुलवाने का प्रयास किया। जिसके बाद पूर्व सरपंच दिनेश पारीक वह थाना प्रभारी वह मौजूदा ग्रामीण बाजार खुलवाने पहुंचे,लेकिन धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं ने प्रशासन के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए 31 लोगों की रिहाई व अब निर्दोंष लोगों से मामले उठाने की मांग की। बाजार नहीं खोलने के लिए अड़ गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को फिर से समझाने का प्रयास किया। तब जाकर 2 घंटे समझाइस के बाद बाजार खुला।

गौरतलब है कि खजूरी में बढ़ती चोरियों की वारदात से गुस्साए लोग चार-पांच ट्रैक्टरों में भरकर बुधवार सुबह निकटवर्ती रजवास पहुंचे और कंजर बस्ती पर धावा बोल दिया। आधा दर्जन मकानों में तोडफ़ोड़ कर दो दुपहिया वाहन फूंक दिए। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टर में भाग रहे 31 जनों को गिरफ्तार क‍िया गया।

रेलवे विद्युतीकरण का कार्य जोरों पर
रायला क्षेत्र में रेलवे विद्युतीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। यहां विद्युतीकरण के कार्य में लगे तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि भीलवाड़ा का एक महीने में पूरा होगा और हम रायला तक पहुच चुके हैं। इसके बाद पटरियों पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगी। जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी। वहीं रायला रेलवे स्टेशन पर खंभों पर सीढियों की मदद से तारों को खींचा जा रहा है।

Updated on:
07 Nov 2017 09:53 pm
Published on:
07 Nov 2017 09:34 pm