भीलवाड़ा

खुशियों के बीच छाया मातम, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bhilwara Accident: हुरड़ा तहसील कार्यालय के सामने बेकाबू कार ने मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़े एक परिवार के चार जनों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत तीन जनों की कुचलने से मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2023, 12:46 PM IST
 Bhilwara accident
Bhilwara accident

जयपुर/गुलाबपुरा. हुरड़ा तहसील कार्यालय के सामने बेकाबू कार ने मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़े एक परिवार के चार जनों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत तीन जनों की कुचलने से मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। कार ने सड़क किनारे खड़ी अन्य कार को भी चपेट में ले लिया। अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गुलाबपुरा पुलिस ने कार जब्त कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया। मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे।

थानाप्रभारी गजराज चौधरी ने बताया कि लक्ष्मीपुरा निवासी छोटू रेगर ने रिपोर्ट दी कि गुलाबपुरा के देवनारायण मंदिर में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन था। इसमें भाग लेकर शाम को परिवादी की पत्नी राजन देवी (54), भतीजा प्रहलाद रेगर (42), भतीजे की बेटी आरती (12) तथा साले का बेटा सुशील (11) लक्ष्मीपुरा लौट रहे थे। हुरड़ा तहसील कार्यालय के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। तभी हुरड़ा की ओर से आई बेकाबू कार ने चारों को टक्कर मार दी। साइड में खड़ी अन्य कार को भी चपेट में ले लिया।

हादसे में सशील की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि राजन देवी समेत तीनों को गुलाबपुरा अस्पताल लाया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को भीलवाड़ा रैफर कर दिया। यहां राजन देवी व प्रहलाद ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार जब्त कर ली। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
करेड़ा. थाना क्षेत्र में मालास चौराहे के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हरदेव (45 )पिता जगु भील निवासी बीडा का बाडिया मंगलवार रात मियापलास का खेड़ा से मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहा था। मालास चौराहे के समीप सामने से तेज गति से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हरदेव की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया।

Published on:
Also Read
View All
Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस

भीलवाड़ा हत्याकांड में खुलासा: महिला का शव जलाने के बाद छत की कराई थी मरम्मत, सबूत तलाशने में जुटी पुलिस

Bhilwara Crime: जिस छत पर जलाया महिला का शव, वारदात के बाद वहीं 40 लोगों ने की मटन पार्टी; खुलासे से पुलिस भी हैरान

भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं