भीलवाड़ा

निजी अस्पताल एसोसिएशन से मांगे प्रस्ताव

मुख्य सचिव ने विडियो कांफ्रेंस के दौरान दिए निर्देश

2 min read
Aug 30, 2020
Proposal sought from private hospital association in bhilwara
Proposal sought from private hospital association in bhilwara

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमित लाक्षणिक रोगियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निजी चिकित्सालयों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। शनिवार को मुख्य सचिव की ओर से विडियो कांफ्रेंस के दौरान दिए निर्देशों के आधार पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने निजी अस्पताल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके माध्यम से प्रस्तावित दरों का राज्य सरकार से अनुमोदन के बाद सेवाएं प्रारम्भ की जा सकेंगी। इसके लिए अलग से स्थान चयन कर वहां आवश्यक संसाधन जुटाने की तैयारी करने को भी कहा है। नकाते ने कहा कि नियमित आउटडोर को प्रभावित किए बिना किसी अन्य स्थान पर विशेष कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जाए जिसे निजी अस्पताल एसोसिएशन सरकार की ओर से अनुमोदित दरों पर चलाएं। सेंटर पर ऑक्सीजन सप्लाई वाले बेड से लेकर वेंटीलेटर तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होने कोविड केयर की ट्रेनिंग के लिए निजी चिकित्सालय के स्टाफ की सूची उपलब्ध करवाने को भी कहा। स्थान चयन के बारे में प्रशासन व एसोसिएशन अपने प्रयास कर रहे हैं।

कोरोना से बचाव व जागरूकता के सन्देश देते पोस्टर पेम्पलेट का विमोचन
भीलवाड़ा . सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ओर से प्रकाशित कोरोना से बचाव एवं सावधानियों के संदेश देते पोस्टर एवं पेम्पलेट का विमोचन जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने शनिवार को किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान भी उपस्थित थे।
राजस्थान सतर्क है, एवं भीलवाड़ा सतर्क है की थीम पर आधारित पोस्टर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी से जीवन रक्षा के लिए जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। पोस्टर में विभिन्न नारों के माध्यम से जागरूकता सन्देश दिए गए हैं। एक भी गलती पड़ेगी भारी, कोरोना है घातक बीमारी, इससे पहले कि जान पर बन आए, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाएं, भीड़ में जाने की ऐसी भी क्या मजबूरी, कोरोना से जीवन को बचाना है जरूरी, स्वयं व अपनों के लिए मुश्किल न बढ़ाएं, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाएं नारे लिखे हुए हैं। सूचना केंद्र में जागरूकता प्रदर्शनी की अवधि भी बढ़ाई गई है जो सुबह १० से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए खुली है।

Updated on:
29 Aug 2020 10:31 pm
Published on:
30 Aug 2020 04:02 am