भीलवाड़ा

राजस्थान के 14 शहरों में लौटेगा रेडियो युग, एफएम पर फिर गूंजेगा मधुर संगीत

राज्य के 14 शहरों में रेडियो का दौर लौटेगा। दूरदर्शन रिले केंन्द्रों में इसकी शुरुआत होगी। केन्द्र सरकार ने देश में 100 एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2023, 12:34 PM IST
photo_2023-04-14_12-21-27.jpg

भीलवाड़ा. राज्य के 14 शहरों में रेडियो का दौर लौटेगा। दूरदर्शन रिले केंन्द्रों में इसकी शुरुआत होगी। केन्द्र सरकार ने देश में 100 एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत राजस्थान में 14 सेन्टर शुरू होंगे। दूरदर्शन रिले केन्द्रों में 100 वाट के एफएम ट्रांसमीटर लगाए गए हैं। जिससे एफएम रेडियो शुरू हो चुका है। इसमें वस्त्रनगरी भीलवाड़ा भी शामिल है। फिलहाल टेस्टिंग पर दो घंटे चल रहा है। एफएम रेडियो शुरू होने से लोगों का न केवल मनोरंजन बढ़ेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं, मनोरंजन, मौसम, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत रोचक जानकारी भी सुनने को मिलेगी।

कितने चैनल चलेंगे, स्पष्ट नहीं
एफएम रेडियो का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। फिलहाल प्रतिदिन दो घंटे सुबह 7.30 से 9.30 बजे पुराने गाने व सदाबहार गीत सुन सकते हैं। प्रादेशिक चैनल कितने चलेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।

20 किलोमीटर तक गूंजेगी मधुर धुन-
एफएम के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी सहित विविध कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। 20 किलोमीटर दायरे में एफएम सिग्नल रहेंगे।

इन शहरों में लग रहे एफएम
भीलवाड़ा, सूरतगढ़, बारां, भादरा, भीनमाल, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालौर, करणपुर, खाजूवाला, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़ तथा सुजानगढ़ में एफएम शामिल हैं। एफएम के माध्यम से श्रोता जयपुर व विविध भारती से प्रसारित कार्यक्रम को ही सुन पाएंगे।

राजस्थान के इन शहरों में पहले से चल रहा एफएम
वर्तमान में राजधानी जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, चित्तौड़गढ समेत अन्य जिलों में पहले से ही एफएम संचालित हो रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All