अलवर. सरकार ने आम बजट के बाद अलवर जिले में 2 नए जिलों के गठन की घोषणा तो कर दी, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर यहां सुविधाओं का अभाव है। प्रदेश सरकार की इस घोषणा में अलवर जिले का विभाजन कर खैरथल व कोटपूतली-बहरोड़ को नवीन जिला बनाया गया, जबकि नव सृजित दोनों जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि अभी नवीन जिलों की घोषणा हुई है, धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवाओं में भी विस्तार होगा।