भीलवाड़ा

जहाजपुर से शिवजीराम मीणा का टिकट कटा, गोपीचंद पर जताया विश्वास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 11:35 PM IST
rajasthan election 2018 bjp jhajpur seat news
rajasthan election 2018 bjp jhajpur seat news

भीलवाड़ा।
जिले की जहाजपुर की राजनीति में भाजपा के लिहाजे से बड़ा फेरबदल हुआ है, लगातार छह चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शिवजीराम मीणा का पार्टी ने इस बार टिकट काटते हुए युवा गोपी चंद मीणा को टिकट दिया है। दो वर्ष पूर्व ही सरकारी सेवा से जुड़े गोपी चंद का राजनीति से पुराना नाता है। उनकी मां उगमा देवी सरसिया की दो बार सरपंच रहे चुकी है। क्षेत्र में वो मां के साथ राजनीति में सक्रिय थे। उनका जुड़ाव आरएसएस से रहा है।

मीणा ने चार माह पूर्व ही नागौर से शिक्षा विभाग की सरकारी नौकरी से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ली है। वे पूर्व विधायक मीणा के भी पूर्व में काफी करीबी रहे है। मीणा के भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होते ही सरसिया गांव में बुधवार रात मानो दिवाली आ गई। समूचा गांव आतिशबाजी से गूंज उठा और मीणा के घर के बाहर समूचा गांव इकट्टा हो गया। प्रत्याशी की घोषणा के समय मीणा के जयपुर में होने से उनके परिजन व समर्थक उनके स्वागत में देवली में पहुंच गए।

यहां से बाद में उन्हें भव्य जुलूस के रूप में सरसिया लाया गया। भाजपा से गोपीचंद मीणा का नाम तय होने के साथ ही अब जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक धीरज गुर्जर से उनका मुकाबला भी तय माना जा रहा है, हालांकि कांग्रेस ने अभी अधिकृत रूप से धीरज के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन धीरज ने बुधवार को नामांकन भरते हुए ये संकेत दे दिए है कि वे ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। धीरज को प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का खास माना जाता रहा है।

Published on:
Also Read
View All