बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से दूसरे चरण में जारी सूची ने जिले को चौंका दिया। इसमें दोनों ही सीटों पर चए चेहरों को मौका देते हुए राज्य मंत्री और पूर्व मंत्री के टिकट काट दिए गए। बुधवार को सूची का खुलासा होते ही हर कोई अचम्भित हो गया। बांसवाड़ा विधानसभा सीट के लिए राज्य मंत्री धनसिंह रावत का टिकट काटकर हकरू मईड़ा को मौका दिया गया, जबकि गढ़ी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतमल खांट को परे करके कैलाश मीणा को अवसर दिया है। आरएसएस और वनवासी कल्याण परिषद में वर्षों से सक्रिय ४५ वर्षीय हकरू मईड़ा पहली दफा विधानसभा चुनाव मैदान में हैं, तो ५४ वर्षीय कैलाश मीणा को अब पार्टी ने मौका दिया है।
दोनों संघनिष्ठ, किसान और मजदूर नेता भी