बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन मालवीय नगर, हवामहल और आदर्श नगर क्षेत्र के कुछ दावेदार नामांकन फार्म लेने पहुंचे। इन दावेदारों के समर्थकों का कहना था कि अब टिकट तय होने का अंतिम समय है। जिस तरह सूची जारी होने मेें देर हो रही है, उसे देखते हुए नामांकन की सारी प्रक्रिया पहले ही पूरी करनी होगी। ऐसे में दावेदारों का पूरा जोर इस समय नामांकन की आवश्यक तैयारी पहले पूरी करने पर है। जिससे की अंतिम सूची में भी नाम आए तो तत्काल अगले ही दिन सारी प्रक्रिया निर्बाध पूरी कर सकें।