23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के गले की फांस बनी जयपुर की यह सीट, दूसरी सूची में भी नहीं मिला तिवाड़ी को टक्कर देने वाला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
ghanshyam tiwari

भाजपा के गले की फांस बनी जयपुर की यह सीट, दूसरी सूची में भी नहीं मिला तिवाड़ी को टक्कर देने वाला

ओमप्रकाश शर्मा / जयपुर। भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जयपुर के दो मंत्रियों के रोके हुए नाम जारी कर दिए, लेकिन अभी तक सांगानेर सीट का उम्मीदवार तय नहीं किया है। शहर की यह एक मात्र सीट है, जहां पार्टी को अभी तक उचित उम्मीदवार नहीं मिला है।

सांगानेर से वर्तमान विधायक घनश्याम तिवाड़ी अपनी अलग पार्टी से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। घनश्याम तिवाड़ी के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए भाजपा की ओर से कई दावेदार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक किसी पर विश्वास नहीं जताया है। वर्ष 2013 में प्रदेश में सबसे अधिक वोट से भाजपा ने यहां जीत दर्ज की थी। इसके अलावा पूर्व के चुनाव और नगर निगम के चुनाव परिणाम भी अभी तक भाजपा के पक्ष में रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी के कई नेताओं की इस सीट पर नजर है।

स्थानीय नेता अपना दमखम दिखा रहे हैं तो बाहरी भी गुपचुप अपना प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान सांसद से लेकर पार्षद तक कई दावेदारी कर रहे हैं। इनमें रामचरण बोहरा, अशोक लाहोटी, विष्णु लाटा, सुमन शर्मा इनमें शामिल हैं। कई ऐसे नाम भी सामने आ रहे हैं जो स्थानीय तो हैं, लेकिन सार्वजनिक रुप से दावेदारी नहीं कर रहे हैं। इनमें पूर्व पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज का भी नाम है।