भीलवाड़ा

Rajasthan Nagar Nikay Election: भीलवाड़ा नगर निगम के वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ, यहां देखें पूरी लॉटरी लिस्ट

Bhilwara Nagar Nigam Ward Reservation: आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए भीलवाड़ा नगर निगम के वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है।
less than 1 minute read
Bhilwara Nagar Nigam-1
भीलवाड़ा नगर निगम के वार्डों के लिए निकली आरक्षण लॉटरी। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए भीलवाड़ा नगर निगम के वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जिला कलक्टर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को भीलवाड़ा नगर निगम के वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। आरक्षण लॉटरी लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 31 वार्ड अनारक्षित ओपन रखे गए हैं, जबकि 15 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 9 वार्ड ओबीसी, 5 ओबीसी महिला, 6 एससी और 3 एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। 1 वार्ड एसटी के लिए आरक्षित है।

भीलवाड़ा जिला कलक्टर कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शहरी निकायों के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली जा चुकी है। आरक्षण तय होने के साथ ही चुनावी तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों का समीकरण भी बदल गया है और अब दावेदार अपने-अपने वार्डों में नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटेंगे। इसके अलावा भीलवाड़ा जिले की 10 नगर पालिकाओं आसीन्द, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, माण्डलगढ़ एवं बिजौलिया के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों (वाडों) के पद व सीटों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है।

भीलवाड़ा नगर निगम: ये है पूरी लिस्ट

वार्ड नंबरआरक्षित वर्ग
1अनारक्षित ओपन
2एससी ओपन
3अनारक्षित ओपन
4अनारक्षित ओपन
5ओबीसी महिला
6अनारक्षित ओपन
7अनारक्षित महिला
8अनारक्षित महिला
9अनारक्षित महिला
10अनारक्षित महिला
11ओबीसी
12अनारक्षित महिला
13अनारक्षित ओपन
14अनारक्षित ओपन
15ओबीसी
16अनारक्षित ओपन
17ओबीसी
18अनारक्षित ओपन
19ओबीसी
20ओबीसी
21ओबीसी
22अनारक्षित महिला
23अनारक्षित ओपन
24एससी महिला
25एससी
26अनारक्षित ओपन
27एससी
28अनारक्षित ओपन
29अनारक्षित महिला
30अनारक्षित महिला
31ओबीसी महिला
32अनारक्षित ओपन
33अनारक्षित ओपन
34अनारक्षित ओपन
35अनारक्षित ओपन
36अनारक्षित ओपन
37ओबीसी महिला
38अनारक्षित महिला
39अनारक्षित ओपन
40अनारक्षित महिला
41अनारक्षित महिला
42अनारक्षित ओपन
43अनारक्षित ओपन
44अनारक्षित ओपन
45अनारक्षित ओपन
46अनारक्षित महिला
47अनारक्षित ओपन
48एससी महिला
49अनारक्षित ओपन
50अनारक्षित ओपन
51ओबीसी महिला
52एससी
53एससी
54ओबीसी
55एससी
56अनारक्षित ओपन
57एससी महिला
58ओबीसी
59अनारक्षित ओपन
60अनारक्षित ओपन
61अनारक्षित महिला
62अनारक्षित ओपन
63अनारक्षित ओपन
64अनारक्षित ओपन
65अनारक्षित महिला
66एसटी
67अनारक्षित महिला
68अनारक्षित ओपन
69ओबीसी
70ओबीसी महिला
Also Read
View All