17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की लॉटरी निकली: 32 वार्ड से कोई भी उतर सकेगा मैदान में, देखें पूरी सूची

Udaipur Nagar Nigam Ward List: उदयपुर नगर निगम के वार्ड 1 से 80 तक आरक्षण सूची जारी की गई है। आरक्षण सूची सामने आने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी और राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे।
2 min read
Google source verification
bjp congress flag

फोटो: पत्रिका

Udaipur Nagar Nigam Ward List: आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सोमवार को उदयपुर नगर निगम के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। आरक्षण लॉटरी के बाद उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय कर दी गई। इस बार नगर निगम के महापौर पद को अनारक्षित (ओपन) रखा गया है।

लॉटरी के अनुसार 32 वार्ड अनारक्षित हैं, जबकि अनारक्षित महिला वर्ग के लिए 16 वार्ड तय किए गए हैं। इसी तरह ओबीसी (ओपन) के लिए 11 और ओबीसी महिला के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में 5 वार्ड ओपन और 3 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में 5 वार्ड ओपन और 3 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह कुल 80 वार्डों का आरक्षण तय हुआ है।

80 वार्डों में किस वर्ग को कितनी सीटें

  • अनारक्षित- 32 वार्ड
  • अनारक्षित (महिला) - 16 वार्ड
  • ओबीसी (ओपन) - 11 वार्ड
  • ओबीसी (महिला) - 5 वार्ड
  • एससी (ओपन) - 5 वार्ड
  • एससी (महिला) - 3 वार्ड
  • एसटी (ओपन) - 5 वार्ड
  • एसटी (महिला) - 3 वार्ड

लॉटरी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि कौन से वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित होंगे और किन वार्डों में महिला आरक्षण रहेगा। इससे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के समीकरण भी बदलेंगे। साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुटे संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ेगी।

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की सूची

वार्ड नंबरआरक्षित वर्ग
1अनारक्षित ओपन
2ओबीसी ओपन
3अनारक्षित ओपन
4अनारक्षित महिला
5अनारक्षित ओपन
6ओबीसी ओपन
7एससी ओपन
8अनारक्षित महिला
9एससी ओपन
10अनारक्षित ओपन
11ओबीसी ओपन
12अनारक्षित ओपन
13एसटी महिला
14ओबीसी ओपन
15अनारक्षित ओपन
16अनारक्षित महिला
17अनारक्षित महिला
18अनारक्षित ओपन
19अनारक्षित ओपन
20अनारक्षित ओपन
21ओबीसी ओपन
22ओबीसी ओपन
23ओबीसी ओपन
24अनारक्षित ओपन
25अनारक्षित ओपन
26अनारक्षित ओपन
27अनारक्षित महिला
28अनारक्षित ओपन
29अनारक्षित ओपन
30एससी ओपन
31अनारक्षित महिला
32एससी ओपन
33अनारक्षित ओपन
34ओबीसी महिला
35अनारक्षित महिला
36अनारक्षित महिला
37एससी ओपन
38ओबीसी महिला
39अनारक्षित ओपन
40अनारक्षित महिला
41एसटी ओपन
42एसटी महिला
43एसटी ओपन
44अनारक्षित ओपन
45अनारक्षित ओपन
46अनारक्षित ओपन
47अनारक्षित ओपन
48ओबीसी ओपन
49अनारक्षित ओपन
50अनारक्षित ओपन
51अनारक्षित ओपन
52अनारक्षित महिला
53अनारक्षित ओपन
54अनारक्षित ओपन
55ओबीसी महिला
56अनारक्षित ओपन
57अनारक्षित महिला
58अनारक्षित महिला
59एससी महिला
60अनारक्षित महिला
61ओबीसी महिला
62एसटी महिला
63अनारक्षित ओपन
64अनारक्षित ओपन
65एसटी ओपन
66अनारक्षित ओपन
67एससी महिला
68ओबीसी महिला
69अनारक्षित महिला
70अनारक्षित ओपन
71ओबीसी ओपन
72ओबीसी ओपन
73अनारक्षित महिला
74ओबीसी ओपन
75अनारक्षित ओपन
76अनारक्षित महिला
77एसटी ओपन
78अनारक्षित ओपन
79एसटी ओपन
80अनारक्षित ओपन

17 सितंबर को जिला स्तर, 18 को उपखंड स्तर की लॉटरी

विभाग के नए आदेश के अनुसार जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिला स्तर की आरक्षण लॉटरी अब 17 सितंबर को होगी। इसके बाद सरपंच और वार्ड पंच के लिए उपखंड स्तर की आरक्षण लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जाएगी। इससे पहले जिला परिषद सभागार में सोमवार दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी प्रस्तावित थी। नए आदेश के बाद यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य के नगरीय निकायों के अध्यक्ष/चेयरपर्सन तथा जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के आरक्षण का निर्धारण एवं लॉटरी प्रक्रिया 13 अगस्त को पूरी की जा चुकी है।