1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में अब मात्र ₹40 में एकलिंगजी के दर्शन: 34 हुई AC इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, यात्रियों और आय में बंपर उछाल

उदयपुर में एसी ई-बसों की संख्या 24 से बढ़कर 34 हो गई है। एक महीने में यात्रियों की संख्या 3033 से बढ़कर 8101 और आय 48,810 रुपए से बढ़कर करीब 1.39 लाख रुपए पहुंच गई। अब 40 रुपए में एसी ई-बस से एकलिंगजी दर्शन कर सकेंगे।
2 min read
Google source verification
Udaipur AC e-bus service

24 से बढ़कर 34 हुईं एसी ई-बस

उदयपुर. शहर में एसी ई-बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही यात्री भार और आय में भी बड़ा उछाल आया है। आचार संहिता के बाद शहर को मिली छह नई बसों के साथ कुल संख्या 34 हो गई है। इसका असर एक महीने के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। 1 सितंबर को जहां 24 बसों से 3033 यात्रियों ने सफर किया और आय 48810 रुपए रही, वहीं 29 सितंबर को 34 बसों ने 8101 यात्रियों को सफर कराया और आय बढ़कर 138960 रुपए पहुंच गई। यानी बसें बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा और आय करीब तीन गुना हो गई।

इसी बीच उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट ने रूट में भी बदलाव किया है। नए रूट में एकलिंगजी-कैलाशपुरी से चेतक तक ई-बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर दो बसें चलाई गई हैं। नई सेवा शुरू हुए अभी तीन दिन हुए हैं, लेकिन यात्रियों का रिस्पॉन्स उत्साहजनक बताया जा रहा है। अब शहरवासी महज 40 रुपए में एसी ई-बस से एकलिंगजी पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे।

एक महीने में ऐसे बदली तस्वीर

विवरण1 सितंबर29 सितंबर
बसें2434
संचालन (किमी)3,9426,751
यात्री3,0338,101
आय (₹)48,8101,38,960
  • बसें- 10 का इजाफा
  • यात्री- 5068 अधिक
  • संचालन- 2809 किमी अधिक
  • आय- 90,150 की बढ़ोतरी

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा यात्री

ई-बसों में सबसे ज्यादा यात्री भार उमरड़ा-रामपुरा, तीतरड़ी-लोयरा, आईआईएम-भुवाणा और बलीचा-पेसिफिक अस्पताल रूट पर मिल रहा है। इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों का संचालन भी अधिक उपयोगी साबित हो रहा है। वहीं तीतरड़ी-भुवाणा और चेतक-कानपुर रूट पर यात्री भार अपेक्षाकृत कम मिला। ऐसे रूट को देखते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से रूट मॉडिफिकेशन किया गया है, ताकि बसों का संचालन उन मार्गों पर बढ़ाया जा सके जहां यात्रियों की मांग अधिक है।

एकलिंगजी रूट नया, 3 दिन में दिखा रिस्पॉन्स

अब तक बलीचा-अंबेरी-पेसिफिक अस्पताल जैसे रूट पर चल रही ई-बस सेवा का विस्तार किया है वहीं एकलिंगजी-कैलाशपुरी से चेतक तक नई सेवा शुरू की हैं। सेवा शुरू हुए अभी करीब चार दिन ही हुए हैं, लेकिन शुरुआती आंकड़ों में यात्री और आय दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस रूट का सबसे बड़ा फायदा शहरवासियों और पर्यटकों को यह होगा कि चेतक से सीधे एसी ई-बस में बैठकर एकलिंगजी पहुंचा जा सकेगा। इससे निजी वाहन के बजाय सार्वजनिक परिवहन से मंदिर तक जाने का विकल्प भी मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग