उदयपुर शहर की सीमा का विस्तार अब 80 वार्डों में हो गया है। 19 पंचायतों के 33 गांव शामिल होने के बाद शहर में 10 वार्ड बढ़ गए हैं। इन वार्डों के जुडऩे से पूरे शहर के वार्ड नम्बर बदल जाएंगे। कई वार्डों में नए पर्यटन स्थल, प्रमुख झीलें तो कई नई गलियां शामिल हुई, वहीं कुछ में पेराफेरी के गांवों के हिस्से जुड़ गए।