भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस के कैलाश मीणा बने नए जिला प्रमुख, जानें बीजेपी को कितने वोट मिले

भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के कैलाश मीणा निर्वाचित हुए। कांग्रेस ने अनारक्षित सीट पर अनुसूचित जनजाति के कैलाश मीणा को उतारा था।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 4:55 PM IST
Bhilwara Zila Pramukh Kailash Meena
Bhilwara Zila Pramukh Kailash Meena (Patrika Photo)

Bhilwara Zila Pramukh Kailash Meena: भीलवाड़ा: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में भीलवाड़ा जिला परिषद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। बुधवार को हुए जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस के कैलाश चंद्र मीणा ने भाजपा के सुखलाल गुर्जर को 17 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। कैलाश मीणा को 31 और भाजपा प्रत्याशी को 14 वोट मिले। वहीं, मतदान से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गहमागहमी देखने को मिली।

कांग्रेस ने अनारक्षित सीट पर खेला था बड़ा दांव

कांग्रेस ने जिला प्रमुख की अनारक्षित सीट पर अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र मीणा को चुनाव मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया था। वहीं, भाजपा ने करेड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। भीलवाड़ा जिला परिषद की 45 में से 31 सीटों पर कांग्रेस की जीत के चलते पहले से ही कैलाश मीणा का जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा था।

भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम

उम्मीदवारपार्टीमिले वोटपरिणाम
कैलाश चंद्र मीणाकांग्रेस31विजयी
सुखलाल गुर्जरभाजपा14पराजित

वोटिंग से पहले भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला प्रमुख पद के लिए बुधवार दोपहर तीन बजे मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले कांग्रेस के 31 जिला परिषद सदस्य मतदान करने पहुंचे। इसके बाद भाजपा के 14 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर निकालकर स्थिति संभाली।

भाजपा जिलाध्यक्ष की एंट्री पर जताई आपत्ति

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष बिना अनुमति के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर निकालने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने चैनल गेट पर कार्यकर्ताओं को रोककर व्यवस्था बनाए रखी।

रामलाल जाट बोले- कांग्रेस पहले भी एक थी, आज भी एक है

कांग्रेस के शहर और देहात के नेताओं के बीच एकजुटता को लेकर देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पहले भी एक थी और आज भी एक है। पार्टी में कार्यकर्ताओं के हक को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन नेताओं के बीच बातचीत कभी बंद नहीं हुई। उन्होंने भाजपा में टिकट वितरण और अनुशासन को लेकर भी सवाल उठाए।

जिला परिषद में कांग्रेस की एकजुटता आई नजर

भीलवाड़ा जिला परिषद की 45 सीटों में से कांग्रेस के पास 31 और भाजपा के पास 14 सीटें हैं। जिला प्रमुख के चुनाव में भी दोनों दलों को उनके संख्याबल के अनुरूप वोट मिले। इसके साथ ही कांग्रेस ने जिला परिषद में अपना बहुमत साबित करते हुए जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल कर ली।

भीलावाड़ा जिला परिषद 2026 का परिणाम

वार्ड नंबरविजेता प्रत्याशीपार्टीजीत का अंतर (मार्जिन)
01पूजा गुर्जरकांग्रेस258
02कैलाश देवी तिवारीकांग्रेस1,693
03गीता देवीकांग्रेस1,015
04सुखालालभाजपा545
05किस्मत कंवरभाजपा1,686
06कंकूभाजपा1,717
07कंकु देवीकांग्रेस1,125
08राम कन्या गाडरीकांग्रेस1,239
09राज मल शर्माकांग्रेस373
10सत्यप्रकाशकांग्रेस2,426
11शिल्पा बिडलाकांग्रेस482
12दुर्गपाल सिंहकांग्रेस761
13तारा कंवरभाजपा1,987
14लहरी देवीभाजपा1,977
15सुमन कँवरभाजपा535
16सीमा देवी रेगरभाजपा735
17सांवर लाल जाटकांग्रेस4,110
18मन्शा कुमारी गुर्जरकांग्रेस1,730
19जगदीश गुर्जरभाजपा1,064
20अविनाशभाजपा1,009
21बदामी देवीकांग्रेस897
22महादेव गुर्जरकांग्रेस1,900
23रामगोपाल सेनकांग्रेस2,671
24मंजु कँवरकांग्रेस1,049
25रामजसकांग्रेस555
26आशिषकांग्रेस1,018
27सुगना बलाईकांग्रेस448
28रतन लाल अहीरभाजपा400
29सुनीता देवी कौशिककांग्रेस11
30कमल सिहकांग्रेस3,989
31हेमलता उपाध्यायभाजपा1,084
32ममता गुर्जरकांग्रेस1,614
33राहुल दाधीचभाजपा1,745
34रामलालकांग्रेस1,629
35दुर्गादेवीकांग्रेस1,286
36समोक देवी रेगरकांग्रेस1,521
37कप्तान सिहकांग्रेस1,287
38फुलसिहकांग्रेस432
39कान्ता देवीकांग्रेस533
40संजू मीणाकांग्रेस876
41राधेश्याम कंजरकांग्रेस1,559
42माधु लाल रेगरभाजपा297
43अन्नपूर्णा कंवरकांग्रेस1,107
44कैलाश चन्द्र मीनाकांग्रेस709
45राधा देवी मीणाभाजपा619
Also Read
View All
भीलवाड़ा CA छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त; जानें पूरा मामला

भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?