भीलवाड़ा

राजस्थान में छात्रों की बल्ले-बल्ले: खाते में आएंगे 15-15 हजार रुपए, शिक्षा विभाग ने जारी किया 50 लाख का बजट

छात्रों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने 50.10 लाख रुपए का बजट जारी कर 334 मेधावी विद्यार्थियों को 15-15 हजार रुपए देने की घोषणा की है। दौसा जिले के सबसे अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा, जबकि भीलवाड़ा जिले के 10 विद्यार्थी भी इस योजना से सम्मानित होंगे।
less than 1 minute read
• •
Feb 09, 2026
Rajasthan Students to Get Rs 15000 Each
334 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे 15-15 हजार रुपए (पत्रिका फाइल फोटो)

भीलवाड़ा: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सामान्य संवर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। विभाग ने सत्र 2024-25 के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों के लिए बजट का आवंटन कर दिया है।

राज्य भर के कुल 334 विद्यार्थियों को एकमुश्त 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग ने कुल 50 लाख 10 हजार रुपए का बजट जिला शिक्षा अधिकारियों को आवंटित कर दिया है।

बजट घोषणा 2017-18 के तहत मिला लाभ

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2017-18 (घोषणा संख्या 155) की अनुपालना में यह राशि जारी की गई है। वित्तीय सलाहकार संजय धवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह राशि सत्र 2024-25 में चयनित विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी या नियमानुसार हस्तांतरित की जाएगी।

दौसा जिले के सर्वाधिक 45 विद्यार्थी

जारी की गई सूची में दौसा जिले ने बाजी मारी है, जहां सर्वाधिक 45 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसके लिए 6.75 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। वहीं, धौलपुर 29 विद्यार्थियों के साथ दूसरे और जयपुर 19 विद्यार्थियों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अन्य प्रमुख जिलों में उदयपुर और राजसमंद 21-21 विद्यार्थी को 3.15 लाख रुपए प्रत्येक, बाड़मेर में 16 विद्यार्थी के लिए 2.40 लाख रुपए, भीलवाड़ा में 10 छात्रों के लिए 1.5 लाख, कोटा में 11 विद्यार्थी के लिए 1.65 लाख, जोधपुर के 7 विद्यार्थी के लिए 1.05 लाख रुपए, अजमेर के 4 विद्यार्थी को 60 हजार रुपए मिले है। जबकि झुंझुनूं और टोंक जिले से केवल 1-1 विद्यार्थी का चयन इस योजना के लिए हो पाया है। इन्हें 15-15 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं।

किस जिले को कितना मिला

श्रेणीविवरण
प्रति विद्यार्थी राशि15,000 रुपए
कुल चयनित विद्यार्थी334
कुल बजट जारी50.10 लाख रुपए
Updated on:
09 Feb 2026 10:37 am
Published on:
09 Feb 2026 10:37 am
Also Read
View All
RIICO का तोहफा: भीलवाड़ा में 300 से अधिक औद्योगिक भूखंडों पर आवंटन शुरू, राइजिंग राजस्थान MOU धारकों को मिलेगी खास छूट

चूड़ियां, सोफा और भिंडी…राजस्थान पंचायत चुनाव में इन ‘अजब-गजब’ सिंबलों से तय होगी गांव की सरकार, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान पंचायत चुनाव vs स्कूल परीक्षाएं: शिक्षकों में असमंजस, क्या टलेंगे एग्जाम या रद्द होंगी दीपावली की छुट्टियां?

Exclusive: राजस्थान के भीलवाड़ा में पहली बार सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उद्योग, बचेगा लाखों लीटर भूजल

मामा के सामने काट दिया मां का गला, दरवाजे के पीछे से आती रहीं चीखें; भीलवाड़ा के मंजू देवी हत्याकांड में बेटे को उम्रकैद