भीलवाड़ा

Bhilwara : रामधाम से गायत्री आश्रम तक एलिवेटेड रोड को मंजूरी, जिला कलक्टर ने कई सवालों के दिए बेबाक जवाब

Jasmeet Singh Sandhu Answers : भीलवाड़ा शहर के अटके हुए विकास प्रोजेक्ट्स और आमजन से जुड़े सुलगते सवालों को लेकर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने राजस्थान पत्रिका से बात की और बहुत बेबाकी से जवाब दिए।

3 min read
Ram Dham to Gayatri Ashram elevated road approved Bhilwara District Collector answers
Bhilwara : भीलवाड़ा जिला कलक्टर जसमीत सिंह। फोटो पत्रिका

Bhilwara District Collector Answers : टेक्सटाइल सिटी को प्रदूषण मुक्त, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए भीलवाड़ा जिला प्रशासन किस रोडमैप पर काम कर रहा है? मानसून की दस्तक के बीच जलभराव की चुनौती से निपटने का क्या मास्टर प्लान है? शहर के अटके हुए विकास प्रोजेक्ट्स और आमजन से जुड़े सुलगते सवालों को लेकर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने राजस्थान पत्रिका से बात की। कलक्टर ने दोटूक कहा कि सरकार की बजट घोषणाओं को को चिन्हित कर लिया है। कई हिस्सों में पानी की सुचारू निकासी के लिए भूमिगत नालों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। धरातल पर उतारने और जनता को बड़ी राहत देने के लिए हर महकमा अलर्ट मोड पर है। विकास, विजन और व्यवस्थाओं पर हुई बातचीत के अंश।

सवाल - मानसून आने वाला है, शहर को जलभराव से बचाने के लिए क्या तैयारियां हैं?

जवाब - भीलवाड़ा शहर से लेकर पूरे जिले में नाले-नालियों की सफाई, सीवरेज कार्य और सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दे रहे है। नगर निगम, नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग को मिलाकर विशेष संयुक्त एक्शन प्लान बनाया है। जल भराव के प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों

सवाल - नगर विकास न्यास में अधिकारियों के पद खाली होने से क्या काम प्रभावित हो रहा है?

जवाब - यूआईटी सचिव और ओएसडी के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। कोई भी विकास कार्य प्रभावित न हो. इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।

सवाल - भीलवाड़ा के लिए आप की तरफ से वो बड़े प्रोजेक्ट क्या है?

जवाब - भीलवाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों की कायापलट व सेल्फ स्टेडी को लेकर अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। केंद्रों में भवनों के जीर्णोद्धार के साथ बच्चों के लिए टॉय बैंक विकसित हो रहा। आकर्षक कुर्सियां, टेबल और एलईडी टीवी जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं।

सवाल - राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को लेकर क्या नया होने जा रहा है?

जवाब - सरकार की बजट घोषणा अनुसार शहर में बड़े स्तर पर विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों का आधुनिकीकरण होगा और शहर के मास्टर प्लान के अनुरूप नई सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा, कुवाड़ा के पास शानदार वाटर पार्क भी डवलप किया जाएगा। इन तीनों प्रोजेक्ट्स की डीपीआर 90 करोड़ रुपए की होगी। इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया है।

सवाल - शहर में चल रहे आरओबी और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की क्या स्थिति है?

जवाब - जोधड़ास आरओबी समेत शहर के तीन अन्य आरओबी का निर्माण कार्य जल्द करने के लिए संबंधित ठेकेदारों को पाबंद किया है। रामधाम से गायत्री आश्रम तक एलिवेटेड रोड के लिए डीपीआर बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। रामधाम के निकट रेलवे की मदद से एक और आरओबी का निर्माण होगा। इसकी डिजाइन मंजूर हो चुकी है और रेलवे जल्द बजट जारी करेगी।

सवाल - भूखंड आवंटन लॉटरी से वंचित आवेदकों की राशि रिफंड और नेहरू विहार योजना की शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई?
जवाब - लॉटरी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आवंटन से वंचित 95 फीसदी से अधिक आवेदकों की राशि लौटाई जा चुकी है। कुछ आवेदकों के पैसे बकाया हैं, उनके पीछे बैंक स्तर की त्रुटि सामने आई है, जिसे जल्द सुधारकर रिफंड कर दी जाएगी। नेहरू विहार मुख्यमंत्री जन आवास योजना को लेकर मिली शिकायत पर जांच चल रही है।

सवाल- रोडवेज बस स्टैंड की बदहाली और तहसील कार्यालय की शिफ्टिंग को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

जवाब - शहर के जर्जर भवनों को चिन्हित किया है। रोडवेज बस स्टैंड परिसर के लेवल को ठीक करने के लिए यूआईटी की मदद से कार्ययोजना बनाई है और वहां यात्री सुविधाओं का विस्तार भी होगा। भीलवाड़ा तहसील कार्यालय भी बहुत जल्द अपने नए भवन में शिफ्ट होगा।

Updated on:
13 Jun 2026 01:42 pm
Published on:
13 Jun 2026 01:19 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा में बजरी माफिया बेखौफ: कोठारी नदी में खुलेआम अवैध खनन, रेकी के लिए तैनात रहते हैं गुर्गे, पुलिस-प्रशासन मौन

Bhilwara: कौन हैं टीना रोलानिया? जिनके WhatsApp कॉल और चैट से खुला रिश्वतखोरी का मामला, सरकार ने किया APO

भीलवाड़ा ACB का बड़ा एक्शन: पटवारी के फर्जी साइन से माइनिंग लीज दिलाने वाले JEN समेत 8 आरोपियों पर चालान

भीलवाड़ा शहर में प्रदूषण का खतरा: खुली ट्रॉलियों में ढोई जा रही कोयले की राख, राहगीरों की आंखों में उड़ रही धूल

20 जून तक राजस्थान सरकार का महाभियान: जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज, कमर्शियल बिल्डिंग की होगी फायर सेफ्टी जांच