भीलवाड़ा

मध्यप्रदेश के सेंदुआ के निकट हादसा: ट्रक में घुसी कार, भीलवाड़ा के दो युवकों की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Road accident

मांडल।
व्यवसाय के काम से पूना जा रहे जिले के दो लोगों की मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की सरहद पर सेंदुआ के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार माण्डल हाल संजय कॉलोनी का अनिल बिड़ला (50), आजादनगर का प्रभुदयाल बिड़ला (50) व पोटला का ओमप्रकाश सेन (42) बुधवार रात कार से भीलवाड़ा से रवाना हुए।

आगरा-मुम्बई हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार उसमें घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि प्रभुदयाल और ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। अनिल बिड़ला को गंभीर चोट आई। उसे इंदौर में भर्ती कराया गया।

चलती ट्रेन में चढऩे के प्रयास में युवक घायल
माण्डल. चलती ट्रेन में चढऩे के प्रयास में युवक घायल हो गया। उसे माण्डल अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार बिजयनगर निवासी सम्पत कंजर (40) बेटी से मिलने स्टेशन नगर आया था। उदयपुर से जयपुर इंटरसिटी ट्रेन में चढऩे के प्रयास में पैर फिसलने से प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से माण्डल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

छेड़छाड़ के आरोपी चालक को जेल भेजा

भीलवाड़ा. रायला थाना पुलिस ने दस साल की स्कूली बालिक से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार वैन चालक माताजी का खेड़ा निवासी श्यामलाल माली को गुरुवार को अदालत में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। मालूम हो, आरोपी वैन में बच्चों को छोडऩे जाता है। बुधवार दोपहर बालिका को वापस लाते समय श्याम लाल ने छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने परिजनों को बताया, तो पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें

पांच भूखंडों की नीलामी से यूआइटी की चार करोड़ की कमाई
Published on:
30 Aug 2018 10:52 pm
Also Read
View All