भीलवाड़ा

बाइक पर गांव आ रहे मामा भानजा खेजड़ी के पेड़ के नीचे कुछ देर रूककर कर रहे थे लघुशंका, सामने से आ रही जीप ने कुचला, दोनों की मौत

भीम-गुलाबपुरा मार्ग पर खेजड़ी गांव के निकट सोमवार को सड़क किनारे खड़े मामा-भाणजे की जीप की टक्कर से मौत हो गई
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 10:42 PM IST
Road accident in bhilwara
Road accident in bhilwara

बदनोर।
भीम-गुलाबपुरा मार्ग पर खेजड़ी गांव के निकट सोमवार को सड़क किनारे खड़े मामा-भाणजे की जीप की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उनके गांव आंकड़सादा में शोक की लहर छा गई। शम्भूगढ़ थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया।


पुलिस के अनुसार आंकड़सादा निवासी प्रवीण डाकोत और श्यामलाल दोनों बाइक पर गुलाबपुरा से गांव आ रहे थे। खेजड़ी के निकट लघुशंका को रूके। सड़क किनारे वाहन खड़ा करके लघुशंका करने लग गए। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से आए जीप चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों रिश्तेदारी में मामा-भाणजे है।

सड़क हादसे में प्रौढ़ की मौत

हनुमाननगर. जयपुर-कोटा राजमार्र्ग पर सोमवार रात टीकड़ गांव के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार एक प्रौढ़ की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

सहायक उपनिरीक्षक भागीरथसिंह ने बताया कि गोरमगढ़ निवासी रामलाल मीणा (50), व उसका साथी जमना लाल मीणा बाइक से देवली लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर हनुुमाननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उधर पुलिस ने घायलों को देवली अस्पताल भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने रामलाल को मृत घोषित किया। उधर, जमनालाल की हालत नाजुक होने से कोटा रैफर कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट