भीलवाड़ा

नाकाबंदी के दौरान मिनी ट्रक से तिरपाल उठाकर देखा तो उड़ गए पुलिस के होश, ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 4:15 PM IST
Seize full mini truck Govansh in bhilwara
Seize full mini truck Govansh in bhilwara

जहाजपुर।

जहाजपुर चावंडिया चौराहे पर पुलिस ने बुधवार देर रात नाकाबंदी तोड़ भाग रहे गोवंश से भरे मिनी ट्रक को पकड़ा। चालक भाग छूटा। पुलिस ने मिनी ट्रक से गोवंश बरामद किया।


जहाजपुर थाना प्रभारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि चावंडिया चौराहे पर नाकाबंदी के दरमियान देवली से त्रिपाल लगी मिनी ट्रक आ रहा था। संदेह होने पर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन नाकाबंदी तोड़कर तेज गति से मांडलगढ़ रोड पर निकल गया। पुलिस ने मिनी ट्रक का पीछा किया। इस बीच चालक पुलिस को पीछे आता देख भवानीपुरा के समीप ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने भवानीपुरा चौराहे से मिनी ट्रक जब्त कर तलाशी ली। इसमें बीस से अधिक गोवंश भरा था। पुलिस ने गायों को बनास स्थित गोपाल गौशाला में भिजवाया।

प्रसव के बाद महिला की मौत, एसडीएम करेंगे जांच
रायला.बनेडा का थाना क्षेत्र के सोमसियास गांव की एक महिला ने जिला अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर जांच बनेड़ा एसडीएम करेंगे।
बनेड़ा थाना प्रभारी हरीश सांखला ने बताया कि सोमसियास निवासी हंसा कंवर (23) पत्नी मुन्ना सिंह को 30 जुलाई को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 31 जुलाई को हंसा कंवर का ऑपरेशन किया गया। उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद हंसा की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
लोटियास निवासी मृतक के भाई भंवर सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी बहन की शादी चार साल पहले हुई थी।
भंवर सिंह ने कहा कि उसकी बहन स्वस्थ थी, उसकी मौत के कारणों की जांच की जाए। इसके बाद एसडीएम बनेड़ा रतनलाल रैगर की उपस्थिति में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच एसडीएम करेंगे। उल्लेखनीय है कि हंसा कंवर की मौत से उसकी दोनों बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

Published on: