
मांडल/ भीलवाड़ा। छात्र छात्राओं को लेकर स्कूल आ रही एक बस रास्ते में भादू के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर झाड़ियों में जा घुसी। यह स्कूल राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर की बेटी का बताया जा रहा है। बस में करीब 30—40 छात्र—छात्राएं सवार थे। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की धुनाई कर दी। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे तथा चालक की धुनाई कर दी। ग्रामीण व परिजन बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले गए।