भीलवाड़ा

सब पर भारी सितंबर, 26 दिन में 62 मौत

जिले में जानलेवा कोरोना

less than 1 minute read
Sep 27, 2020
September heavy on all, 62 deaths in 26 days in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में दो माह से कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। कुछ दिन से हालात एेसे हंै कि जिले में कोरोना से कितने लोग मर रहे हैं, इसकी जानकारी चिकित्सा विभाग के पास भी नहीं है। कोविड केयर सेंटर पर भी प्रतिदिन दो मौत हो रही है। इसकी जानकारी प्रशासन के पास नहीं है।
चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि रोजाना दो दर्जन मौतें हो रही हैं। इनमें आधे से कम लोग ही अस्पताल पहुंच पा रहे हैं। इनमें भी आधे की ही जांच हो पाती। आधे उससे पहले कोरोना के शिकार बन चुके हैं। भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण का पहला केस 19 मार्च को सामने आया। तब से आज तक के आंकड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। मार्च में 26 संक्रमन पर 2 मौत हुई थी, जो कुल रोगी का 7.69 फीसदी था। इसके बाद से कोरोना बेकाबू होता गया। 2६ सितंबर तक 5६८१ संक्रमित सामने आ चुके। इनमें 9४ की मौत हो गई। सितंबर में ही 3१०6 रोगी आ चुके। इनमें ६२ की कोरोना ने जान ले ली। वर्तमान मृत्यु दर लगभग २ प्रतिशत है। चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी ने आशंका जताई कि अभी तो संक्रमण का चरम नहीं आया।

सर्वाधिक मौतें सितंबर में
कोरोना से जिले में सर्वाधिक मौतें सितंबर में हुई है। 2६ सितंबर तक ६२ लोगों की कोरोना ने जान ले ली। अगस्त में 21 और जुलाई में 5 मौतें हुई थी।
...............
माह मरीज मौत वृद्धि
मार्च 26 2 -
अप्रेल 37 2 -
मई 143 3 १
जून २५६ 6 ३
जुलाई ६४१ 11 5
अगस्त २५७५ 32 21
सितंबर 5६८१ 9४ ६२

ये भी पढ़ें

काशीपुरी सामुदायिक भवन की दुर्दशा

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा में कोरोना से एक दिन में 12 की मौत, 2 दिन में 16 मरे
Published on:
27 Sept 2020 04:02 am
Also Read
View All