भीलवाड़ा

खेत पर काम कर रही महिला को सांप ने डसा, मौत से गांव में मचा कोहराम

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से युवक, जबकि सर्पदंश से महिला की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2023, 4:51 PM IST
cobra.jpg

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से युवक, जबकि सर्पदंश से महिला की मौत हो गई।

मोटर चालूू करने लगा तभी लग गया करंट
बागौर थाने के एएसआई रावत सिंह ने बताया कि आमली कॉलोनी निवासी मुकेश कंजर बुधवार को खेत पर फसल की पिलाई करने के लिए मोटर चालूू करने लगा। तभी स्टार्टर से उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत से गांव में मचा कोहराम
उधर, बिजौलियां थाने के दीवान कालूराम ने बताया कि बिजौलियां निवासी बाली खटीक 45 पिछले दिनों खेत पर कृषि कार्य कर रही थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

Published on:
Also Read
View All