
Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके में अलवर करौली राजमार्ग पर स्थित हुडला पेट्रोल पंप के पास हुआ।
महुवा की ओर से सवारियों से भरी आ रही ओवरलोड जीप पर मंडावर की ओर से आ रहा कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में जीप चकनाचूर हो गई ।
जीप में दबे लागों को जेसीबी की मदद से मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महुवा की ओर से ओवर लोड जीप आ रही थी। सामने से मंडावर की ओर से कोल्ड ड्रिंक भरकर आ रहे ट्रक के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ गया।
ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ओवर लोड जीप पर पलट गया। दुर्घटना के बाद महुवा-मंडावर पुलिस सजगता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर आसपास के क्षेत्र से जेसीबी बुलाकर घायलों को तुरंत बाहर निकाला अन्यथा मौत का ग्राफ बढ़ सकता था।
जीप के अंदर अनूप सिंह राजपूत और पत्नी पूजा देवी सहित उनके तीन बच्चे भी ट्रक के नीचे दबे हुए थे, लेकिन तीनों बच्चे सहित दम्पती सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। एक बच्चे की उम्र मात्र 2 माह, दूसरे की डेढ़ साल तथा तीसरे की 3 साल है।
Published on:
23 Aug 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
