भीलवाड़ा

विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल ने कहा: 85 वर्ष की उम्र में भी क्षेत्रवासियों के लिए खा रहा हूं धूप, धूल और धक्के

विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा

2 min read
Speaker Kailash Meghwal in bhilwara

शाहपुरा।
विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि अब तक जीवन में मैंने राजनीति की है और राजभोग किया। अब मैं जनता की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना चाहता हूं। मेघवाल मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा में पत्रकारों से रूबरू हो रहे रहे थे। मेघवाल ने कहा कि में तीन बार सांसद, पांच बार विधायक और एक बार केन्द्र की सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहा।

राजनीतिक सुख भी खूब भोगा, लेकिन अब मेरी 85 वर्ष की उम्र हो चुकी है। मैं अब जनता के बीच रह कर आमजन की सेवा करना चाहता हूं। चाहे वह व्यक्ति किसी भी समाज, वर्ग, जाति का हो या कोई भी संगठन या किसी भी राजनीतिक दल से क्यों ना जुडा हुआ हो, सब मेरे लिए एक है। सद्भावना व सामाजिक समरसता की भावना के तहत मन में यह विचार रख यह बीड़ा उठाया है।

एक सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि मैं 85 वर्ष की आयु में भी इस प्रचण्ड गर्मी में धूप, धूल व धक्के खा रहा हूं इसके पीछे मेरे कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं। इस दौड़ धूप के पीछे मेरा एक ही स्वार्थ है कि जनता ने मुझे वोट दिया है, मैं इस एक एक वोट के बोझ तले दबा हुआ हूं। जनता के इस कर्ज को उतारने के लिए मैं जनता के बीच रह कर येनकेन प्रकारेण सेवा करना चाहता हूं। राजस्थान में इतने दौरे करने से स्वयं चर्चा का विषय बना हुआ हूं।

स्वयं की कर दी आलोचना
वार्ता में मेघवाल ने स्वयं की आलोचना करते हुए कहा कि मैंने अलग अलग विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव जीते, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण क्षेत्र में दोबारा आना जाना कम रहता था। इसके कारण मैं कुछ जगह बदनाम भी रहा, लेकिन अब शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा जीतने पर अब मेरा क्षेत्र से जुड़ाव हो गया है।

ये भी पढ़ें

सब्जी भरी गाडि़यां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे गुस्साए विक्रेता, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Published on:
08 May 2018 10:26 pm
Also Read
View All