जानकारी के अनुसार सब्जी विक्रेताओं ने सड़क के दोनों ओर बैठने व रिटेलर होलसेल सब्जी विक्रेता के गाडि़यों (पिकअप) को बीच रास्ते खड़ी कर सब्जियां खाली करने से जाम लग गया। कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन जाने का रास्ता अवरूद्ध हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें खड़ी गाडि़यों को हटाने की कहा तो होलसेल सब्जी विक्रेता जिद पर अड़े रहे। इस पर टै्रफिक प्रभारी महावीरसिंह ने दो पिकअप का नो पार्र्किंग में चालान काट दिया तथा जब्त कर चौकी ले गए। इससे सब्जी विक्रेताओं में आक्रोश फैल गया। गुस्साए सब्जी विक्रेता सब्जी से भरी गाडिय़ां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। बिजली निगम ऑफिस की बाउंड्री के पास गाडिय़ां खड़ी कर कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।