उसे एम्बुलेंस से भीलवाड़ा ले जाया गया। हादसे के बाद हाइवे पर दो घण्टे तक जाम लग गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। पुलिस ने क्रेन मंगवा ट्रेलर में फंसे चालक-खलासी को बाहर निकाला। मृतक का मंगलवार को रायला स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसमें मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हो पाई। उधर, खलासी की हालत गम्भीर बनी हुई थी।