23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलित युवती को जिंदा जलाने का मामला, एसपी सिटी से मिला हियुवा प्रतिनिधिमंडल

युवती को जिंदा जलाने की घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने जताया आक्रोश, एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग किया।

2 min read
Google source verification
Crime News

क्राइम समाचार

आजमगढ़. दलित युवती के घर में घुसकर दूसरे समुदाय के दबंग युवकों द्वारा छेड़खानी का प्रयास करने में असफल होने पर युवती के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा देने की घटना को लेकर हिन्दू संगठनों में उबाल है। मंगलवार को HINDU YUVA VAHINI के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल निजामाबाद थाना क्षेत्र फरिहा चौकी पहुंचा और पश्चिम पट्टी गांव की रहने वाली दलित युवती के मामले में अब तक हुई कार्यवाहियों के बारे में पूछा। चौकी पर मौजूद एसपी सिटी, सीओ व अन्य थानाध्यक्ष से वार्ता करने पर पता लगा कि युवती लगभग 90 प्रतिशत झुलस गयी है जिसका ईलाज बीएचयू में चल रहा है। वहीं अभी तक मात्र एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका, जिसको लेकर दबिश दी जा रही है।


विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री अरूण सिंह (साधू) ने बताया कि यह कृत्य अमानवीय है। इन युवकों के खिलाफ अगर जिला प्रशासन तत्काल कार्यवाही नहीं करता है तो हम सभी हिन्दू संगठन के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। क्षेत्र में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आतंक फैला रखा है। इन लोगों पर कठोर कार्यवाही प्रशासन करें ताकि आगे चलकर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सकें। इस दौरान हरिवंश मिश्र ने कहा कि सीएम योगी के राज में यह आराजकता हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वर्ग विशेष के युवकों द्वारा दर्दनाक घटना को जो अंजाम दिया है उससे साफ होता है कि उनमे कानून का भय नहीं हैं ऐसे लोग समाज के लिए कैंसर हैं। जिनकी जगह जेल है अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर सभी दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर जेल नहीं भेजेगी तो हम वृहद पैमाने पर आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में विष्णुकांत चौबे विहिम मण्डल प्रभारी, हलधर दूबे जिला प्रभारी विहिम, रामसकल चौहान, सौरभ गुप्ता, सत्यम, आशीष, मनीष आदि लोग शामिल रहे।
By Ran Vijay Singh