अब कोटड़ी में 650 लाख रुपए के मुआवजे की जगह 311 लाख रुपए ही बांटने के लिए पात्र किसानों की सूची तैयार की गई है। हमीरगढ़ में 163 लाख के मुआवजे के मुकाबले 45 लाख, बिजौलियां में 139 लाख में से 55 लाख तथा मांडलगढ़ में 137 लाख रुपए में से मात्र 17 लाख रुपए का मुआवजा ही बांटा गया है। जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला, अफसरों को उन किसानों का पता नहीं चल पा रहा। यही नहीं सम्वत 2074 में भी पांच तहसीलों यथा शाहपुरा, फूलिया, मांडलगढ़, कोटड़ी व जहाजपुर में अकाल माना गया है। इनमें दो लाख 40 हजार काश्तकार प्रभावित है, लेकिन इन किसानों की सूची नहीं बन पा रही।