मई माह शुरू, कोई योजना नहीं
स्थिति यह है कि मई माह शुरू हो चुका है। इसके बावजूद जलदाय विभाग की कोई योजना नहीं है। कहने को चम्बल का पानी आने के बाद संकट खत्म हो जाने की बात कहीं जा रही है। सच्चाई यह है कि चम्बल परियोजना पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने के बावजूद संकट के हालात खत्म नहीं हुए है। शहर के साथ ही गांवों में पेयजल संकट है। इसके बावजूद भी विभाग ने कौनसा कंटीजेंसी प्लान बनाया, यह किसी को पता नहीं है। अभी से गांवों में टैंकर की जरुरत है लेकिन कोई योजना तैयार नहीं हुई।