6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपस में किया लेनदेन, विश्वास में लेकर व्यापारी से डेढ़ किलो सोना लेकर फुर्रर

सर्राफा व्यापारी से आपसी लेनदेन करके विश्वास में लेकर कुछ लोग डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हो गए

2 min read
Google source verification
Absconding 1.5 kg gold from businessman in bhilwara

Absconding 1.5 kg gold from businessman in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में सर्राफा व्यापारी से आपसी लेनदेन करके विश्वास में लेकर कुछ लोग डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हो गए। इस सम्बंध में भीमगंज थाने में चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।

READ: मकान पर कब्जे की मंशा से महिला को गांव से बाहर निकाला

थानाधिकारी दिनेश जीवनानी के अनुसार पटवारियों का मोहल्ला निवासी आशीष काबरा ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शुभम, विकास, विकास की पत्नी रचना और मां भावना का परिवादी से आपसी लेनदेन हुआ करता था। दोनों परिवार गहने बनाने का काम करते है। परिवार व्यापार के लिए राशि लेता और वापस चुका देता था। यहीं नहीं परिवार के लोग सोना लेते और देते थे। कुछ समय पहले आरोपित 1 किलो 600 ग्राम सोना ले गए। उसका बाद न तो भुगतान किया ना ही सोना लौटाया। तकाजा करने पहुंचने पर सामने आया कि परिवार के लोग किराया का मकान खाली करके फरार हो गए।

READ: ईंट भट्टे से 71 बंधुआ श्रमिकों को मुक्त कराया

दिन में हुई कहासुनी, रात में झगड़े में बदली

भीलवाड़ा. शहर के कुवाड़ा खान पर मछली पकडऩे को लेकर सोमवार दोपहर हुई दो पक्षों में कहासुनी रात में झगड़े में बदल गई। इससे मारूति कॉलोनी में माहौल गरमा गया। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर थाना पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा।
जानकारी के अनुसार दोपहर में कुवाड़ा खान पर कुछ लोग मछलियां पकड़ रहे थे। इस दौरान दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। इस बीच रात में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के मारूति कॉलोनी स्थित घर पर पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो जाने से माहौल गरमा गया। दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस वहां पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को वहां से खदेड़ा गया। हालांकि देर रात तक इस सम्बंध में कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई।