हैड कांस्टेबल अनवर अली ने बताया कि एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में फोर्थ इयर के छात्र गुगली (राजसमंद) हाल लेबर कॉलोनी निवासी भूपेन्द्रसिंह रात में कमरे पर था। इस दौरान पार्षद करण गुर्जर, यश त्रिवेदी, सौरभ खण्डेलवाल समेत एक दर्जन लोग वहां आए। ये जबरन कमरे में घुस गए और भूपेन्द्र पर डंडे व सरिए से ताबड़तोड़ वार किए। उसकी चीख सुन आसपास से लोग बचाव में आए। लोगों को एकत्र होते देख हमलावर भाग छूटे। हमले में भूपेन्द्र लहूलुहान हो गया। १०८ एम्बुलेंस से उसे एमजीएच पहुंचाया गया। देर रात पार्षद और उसके साथी अस्पताल पहुंच गए। वहां भूपेन्द्र को मुकदमा दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने छात्र के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। आरोपितों की तलाश की जा रही है।