बीगोद।
कस्बे में आधा दर्जन से अधिक बच्चो की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद भीलवाड़ा रैफर किया गया। बच्चों की तबियत बिगड़ने का समाचार राजस्थान पत्रिका के सोमवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग, जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जांच की। जांच में कुछ बच्चों ने रात को तरबूज खाने की बात सामने आई।