एंबुलेंस के चालक ने नाकाबंदी देखकर नाकाबंदी तोड़ कर भीलवाड़ा की और एम्बुलेंस भगा ली। थानाधिकारी रावत सहित पुलिस टीम ने एंबुलेंस का करीब 30 किमी तक पीछा तक किया। एंबुलेंस भीलवाड़ा की तरफ भागते हुआ रामधाम होता हुआ पुनः चित्तौड़गढ़ हाईवे की तरफ निकली। जहां स्वरूपगंज चौराहे से रेलवे फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस को रोकना पडा। पुलिस में चालक को गिरफ्तार कर एंबुलेंस की तलाशी ली, जिसमे पांच प्लास्टिक के कट्टों में 115 किलो डोडा पोस्त भरा मिला।