प्रतीक्षालय में जगह-जगह शराब की बोतलें बिखरी है। ग्रामीणों कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के आमा, गेन्दलिया सहित अन्य गांवों में विद्यालय, मंदिर व सार्वजनिक स्थल के आसपास भी शराब की दुकानें संचालित कर रखी है। जहां देर रात तक शराब बेची जाती है। तथा शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस संबंध में गेन्दलिया सरपंच भगवानलाल कुम्हार का कहना है कि एेसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।