छेड़खानी व मारपीट के मामले में चार नामजद
कंधरापुर थाने की पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के दुबरहन बुजुर्ग ग्राम निवासी चार लोगों के खिलाफ युवती के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। कंधरापुर दुबरहन बुजुर्ग ग्राम निवासी संदीप पुत्र हरिलाल यादव का आरोप है कि मंगलवार की सुबह गांव के ही विपक्षियों ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की। पीड़िता द्वारा आपबीती बताने पर जब पूछताछ के लिए संदीप का पिता हरिलाल विपक्षियों के घर पहुंचा तो बजुर्ग के साथ मारपीट की गई, जिससे वह अचेत हो गया। इस मामले में आरोपित किए गए पंकज व अमरजीत पुत्रगण मूरत, सूरत पुत्र मटरू एवं दिनेश पुत्र रामअवध निवासी ग्राम दुबरहन बुजुर्ग के खिलाफ मुकामी थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।