भीलवाड़ा

हुनर की शाम  होगी ग्रांण्ड फिनाले के नाम

राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एज्युकेशन के समर कैम्प का समापन शुक्रवार शाम सात बजे
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 2:43 PM IST
Summer Camp Completion in bhilwara
Summer Camp Completion in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एज्युकेशन के समर कैम्प का समापन शुक्रवार शाम सात बजे नगर परिषद महाराणा प्रताप सभागार में ग्राण्डे फिनाले के साथ होगा। ये समर कैम्प श्री वर्धमान सीनियर सैकण्डरी स्कूल रोडवेज बस स्टैंड के समीप में 14 मई से 10 जून तक आयोजित किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में बच्चों व युवाओं ने विभिन्न 48 कोर्सों में रूचि दिखाई और विशेषज्ञों से बहुत कुछ सीखा। ग्राण्डे फिनाले में समर कैम्प के बेस्ट स्टूडेंट को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यहां समारोह के दौरान प्रतिभागी रैम्पवॉक, मॉडलिंग, गिटार वादन, हिपहाप, वेस्टर्न, बालीवुड डांस के साथ विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति देंगे।

जिन बच्चों ने समर कैम्प में हिस्सा लिया है, वह अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा ले सकेंगे। ग्राण्ड फिनाले में शुक्रवार शाम को नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, एडीएम (प्रशासन) लालाराम गुगरवाल, एडीएम सिटी राजेन्द्र सिंह कविया, जिन्दल सॉ ग्रुप के लाइजन हैड राजेन्द्र गौड़ व श्री वर्धमान सीनियर सैकण्डरी स्कूल के राजकुमार पोखरना का आतिथ्य रहेगा।


तैयारी में बहा रहे पसीना
ग्राण्डे फिनाले को यादगार बनाने के लिए प्रतिभागी समर कैम्प में सीखने के बाद अब मंच पर अपने हुनर को दिखाने की कड़ी तैयारी कर रहे है। इसके लिए वो लगातार 11 जून से अभ्यास में पसीना बहा रहे है, उनकी मदद कोरियाग्राफर व संगीतज्ञ कर रहे है। प्रतिभागियों ने बतायाकि वे शुक्रवार शाम को होने वाले ग्राण्डे फिनाले को लेकर रोमांचित है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?