भीलवाड़ा

भीलवाड़ा: बच्चा नहीं होने पर मालकिन ने नौकरानी को तांत्रिक से मिलाया, आरोपी रेप के बाद धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

आरोप है कि जानिसार उर्फ सोनू ने महिला की परेशानी का फायदा उठाया और उसे तांत्रिक क्रियाओं व ताबीज के जरिए भरोसे में लिया। वह नियमित रूप से उसके घर आने-जाने लगा। करीब छह महीने पहले घर में अकेली पाकर पहली बार उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
Feb 18, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर-एआई जेनरेटेड

भीलवाड़ा। संतान प्राप्ति का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 44 वर्षीय आरोपी जानिसार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

थाना प्रभारी सुनील चौधरी के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से संतान न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। वह जिस घर में काम करती थी, वहां अपनी मालकिन से उसने यह पीड़ा साझा की थी। मालकिन ने उसे एक कथित तांत्रिक से मिलवाया, जो तंत्र-मंत्र के जरिए संतान प्राप्ति का दावा करता था।

ये भी पढ़ें

Sikar Blast: गणेश्वर तीर्थ धाम सूटकेस ब्लास्ट को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, तांत्रिक ने रचा था पूरा खेल, यहां जानें

अकेली पाकर पहली बार किया रेप

आरोप है कि जानिसार ने महिला की परेशानी का फायदा उठाया और उसे तांत्रिक क्रियाओं व ताबीज के जरिए भरोसे में लिया। वह नियमित रूप से उसके घर आने-जाने लगा। करीब छह महीने पहले, जब महिला घर में अकेली थी, आरोपी ने इलाज के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी तथाकथित तांत्रिक शक्तियों का डर दिखाकर उसे मानसिक रूप से भयभीत रखा और लगातार शोषण करता रहा।

धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। जादू-टोने और अनिष्ट की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। लंबे समय तक उत्पीड़न सहने के बाद महिला ने साहस जुटाया और अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ दिन पहले थाने में शिकायत दी थी, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने हिंदू संगठनों से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य महिलाओं के शोषण की आशंका

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। हिंदू संगठनों ने आरोपी पर अन्य महिलाओं को भी इसी तरह झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है, ताकि यदि और पीड़िताएं सामने आती हैं तो उन्हें भी न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें

डूंगरपुर: सरकारी स्कूल में फंदे से लटके मिले युवक-युवती, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Published on:
18 Feb 2026 06:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर