28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar Blast: गणेश्वर तीर्थ धाम सूटकेस ब्लास्ट को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, तांत्रिक ने रचा था पूरा खेल, यहां जानें

Sikar Suitcase Blast: सीकर के गणेश्वर तीर्थ धाम में हुए धमाके का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संतान की चाह में तांत्रिक के कहने पर आरोपियों ने सूटकेस पानी में फेंका था, जिससे रासायनिक प्रतिक्रिया के बाद विस्फोट हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Rakesh Mishra

Feb 18, 2026

Sikar, Sikar suitcase blast, Ganeshwar Tirtha Dham suitcase blast, Ganeshwar Tirtha Dham suitcase blast in Sikar, suitcase blast in Rajasthan, सीकर, सीकर सूटकेस ब्लास्ट, गणेश्वर तीर्थ धाम सूटकेस ब्लास्ट, गणेश्वर तीर्थ धाम सूटकेस ब्लास्ट इन सीकर, सूटकेस ब्लास्ट इन राजस्थान

फाइल फोटो- पत्रिका

सीकर। जिले के गणेश्वर तीर्थ धाम में हुए रहस्यमय धमाके का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। संतान प्राप्ति की चाह में तांत्रिक के कहने पर आरोपियों ने सूटकेस कुंड में फेंका था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे गणेश्वर कुंड में धमाके की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि कुंड में एक सूटकेस फेंका गया था, जिसके बाद विस्फोट हुआ। सूटकेस में ऐसा पदार्थ था, जो पानी मिलते ही सक्रिय हो गया।

सीसीटीवी से हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें कुछ लोग सूटकेस और नारियल की थैली लेकर कुंड पर आते और पानी में फेंकते नजर आए। पहचान के आधार पर पुलिस ने दिनेश कुमार जांगिड़, हरीराम (गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं), जयराम सैनी (झुंझुनूं), निर्मल शर्मा (डीडवाना-कुचामन) और नियामत उर्फ सद्दाम (सुल्तानपुरा, नूंह हरियाणा) को 18 फरवरी को डिटेन किया।

पानी में गिरते ही धमाका

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर में संतान नहीं होने के कारण वे हरियाणा के मेवात क्षेत्र में एक तांत्रिक के पास गए थे। तांत्रिक ने उन्हें एक सूटकेस और नारियल की थैली देकर कथित विधि के तहत बहते पानी में प्रवाहित करने को कहा था। इसके बाद आरोपियों ने पहले झुंझुनूं के लोहार्गल धाम और फिर नीमकाथाना के गणेश्वर में इसे बहाने की योजना बनाई। आरोपियों के अनुसार गणेश्वर में बहता पानी होने के कारण उन्होंने वहीं सूटकेस कुंड में डाल दिया। सूटकेस पानी में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग