भीलवाड़ा

डॉक्टर के सूने मकान से चोरों ने समेटा सवा लाख का माल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Thieves have collected the goods from the doctor's house.
डॉक्टर के सूने मकान से चोरों ने समेटा सवा लाख का माल

भीलवाड़ा।

कोटा बाइपास पर राधेनगर कॉलोनी में चोरों ने डॉक्टर के सूने मकान को निशाना बनाया। यहां मुख्य द्वार का लॉक तोड़कर नकदी समेत करीब सवा लाख रुपए का माल ले गए।

निजी कॉलोनी के मुख्य द्वार पर चौबीस घण्टे चौकीदार पहरेदारी करते हैं। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। भीमगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई।

माण्डलगढ़ ब्लॉक के झंझोला राजकीय अस्पताल में कार्यरत डॉ. दिलीपसिंह परमार का राधेनगर में आवास है। वे दीपावली पर परिवार समेत धौलपुर गए थे। सूने मकान की दीवार फांदते हुए चोर मुख्य द्वार का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारी को अंट लगाकर तोड़ दिया।

चोर सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां व कान के टॉप्स तथा बीस हजार रुपए ले गए। परिवार रविवार शाम घर लौटा तब वारदात का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
12 Nov 2018 07:51 pm