8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बताई वोट की कीमत, अब समूह के रूप में वोट देने जाएंगी महिलाएं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 3:42 PM IST

rajasthan election jago janmat talk show in bhilwara

rajasthan election jago janmat talk show in bhilwara

भीलवाड़ा।

विधानसभा चुनावों में मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए सामाजिक सरोकारों के तहत राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को आरसी व्यास कॉलोनी में महिला मंडल के सहयोग से टॉक शो आयोजित किया गया। इसमें महिला मंडल की सदस्यों ने वोट की कीमत बताई।

सभी ने अपील भी की है कि सभी महिलाओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना होगा। कई महिलाएं केवल यह सोचकर वोट नहीं देती हैं कि उनके एक वोट से क्या होगा। महिला मंडल ने तय किया कि सदस्य समूह के रूप में मतदान करने जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को वोट दें, लेकिन जो भी प्रत्याशी हो ईमानदार छवि का होना चाहिए। टॉक शो में नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त सूर्यप्रकाश संचेती ने मतदान की शपथ दिलाई।

ये थी मौजूद
पत्रिका के साथ आयोजित टॉक शो में मंडल की ज्ञानलता संचेती, उषा दाधीच, निर्मला सिंघवी, ऋतु लोहानी, रीना सिंघवी, जागृति पांचाल, वंदना दाधीच, कृष्णा सोनी, मधु बाबेल, पूजा बोरदिया, मधु काबरा, अमिता माहेश्वरी, ममता बाबेल, सुनीता वर्मा, विजयंती शर्मा, मंजू कोठारी, उत्तम दहलान, लक्ष्मी खत्री आदि उपस्थित थी।


महिलाओं की नजर में बड़े मुद्दे
शहर में चेन स्नेचिंग अधिक होती है। कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
सड़क बनने के कुछ दिन बाद वापस तोड़ दी जाती है।
शहर में सफाई के लिए विशेष इंतजाम हों।
सभी कॉलोनियों में बराबर पानी पहुंचे।