19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
शेरगढ़ विधानसभा से चौथी बार मैदान में उतरेंगे बाबूसिंह राठौड़, टिकट बदलने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखी थी मांग
Play video

शेरगढ़ विधानसभा से चौथी बार मैदान में उतरेंगे बाबूसिंह राठौड़, टिकट बदलने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखी थी मांग

सभा खत्म होने के बाद जब वे आगे के लिए रवाना हुई तो उन्होंने सभास्थल पर हेलीकॉप्टर से तीन चक्कर लगाए थे। ताकि वहां जुटी भीड़ का जायजा ले सके।

Google source verification

जोधपुर. शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ के सामने चौथी बार अपनी सीट बचाने की चुनौती है। हाल ही में गौरव यात्रा के दौरान उनका टिकट बदलने की मांग का लेकर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। बाद में मुख्यमंत्री ने सेखाला की सभा में भीड़ देखकर कहा था कि यहां की सीट को लेकर तो मैं निश्चिंत हूं। सभा खत्म होने के बाद जब वे आगे के लिए रवाना हुई तो उन्होंने सभास्थल पर हेलीकॉप्टर से तीन चक्कर लगाए थे। ताकि वहां जुटी भीड़ का जायजा ले सके।

– सीट- सामान्य
– उम्र- 46
– पेशा- एलआइसी अभिकर्ता
– राजनीतिक अनुभव- 1995-1996 में छात्रसंघ अध्यक्ष, 2000-2003 तक जिला परिषद सदस्य रहे, 2003 से लगातार विधायक।
-प्रदेश में राजनीतिक आका- वसुंधरा राजे

समर्थक खुशी से झूम उठे

रविवार को टिकट घोषणा के वक्त वे अपने समर्थकों के साथ बालेसर में थे। घोषणा होते ही उनके समर्थक खुशी से झूमते नजर आए।