भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में तीन की और मौत

151 संक्रमित मिले
less than 1 minute read
Oct 07, 2020
Three more dead in Bhilwara
Three more dead in Bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में मंगलवार को 151 कोरोना संक्रमित मिले। इनकी संख्या बढ़कर ६८७३ हो गई है। वही तीन जनों की कोरोना से मौत हो गई। एमजी अस्पताल के अनुसार आरसी व्यास निवासी मुकेश गर्ग और आसीन्द निवासी ५० वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। इसी प्रकार बिजौलियां की महिला की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर
भीलवाड़ा. अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट भीलवाड़ा के तत्वावधान में अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं स्वतंत्रता सैनानी श्री छैलाराम चौहान चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर शुरू हुआ। अग्रवाल उत्सव भवन में शिविर का शुभारम्भ ट्रस्ट के मंत्री बद्रीप्रसाद पंसारी, राकेश बूबना,हरीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पंकज मानसिंगका, राजेश अग्रवाल के सानिध्य में हुआ। शिविर में वरिष्ठ आयुर्र्वेदिक चिकित्सक डॉ.अमित कुमार शर्मा व डॉ. संजीव चौहान ने 140 रोगियों को चिकित्सा परामर्श दे लाभान्वित किया।

जहरूद्दीन नगर अध्यक्ष
भीलवाड़ा. शांति संदेश मंच के नगर अध्यक्ष पद पर जहीरूद्दीन मेवाफ रोश की नियुक्ति की गई। संस्थापक अध्यक्ष राजू केसर सिंह चन्नाल ने यह नियुक्ति की।

Published on:
07 Oct 2020 06:02 am