भीलवाड़ा

सीसीबी में 25 से दो दिन की हड़ताल, ले सकते हैं पूर्व कर्मचारियों की सेवाएं

केन्द्रीय सहकारी बैंक(सीसीबी)के कर्मचारी 25 व 26 जून को हड़ताल पर रहेंगे
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 4:05 PM IST
Two-day strike in CCB from 25 june in bhilwara
Two-day strike in CCB from 25 june in bhilwara

भीलवाड़ा ।

केन्द्रीय सहकारी बैंक(सीसीबी)के कर्मचारी 25 व 26 जून को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बैंकिंग कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (अपेक्स) के प्रबन्ध निदेशक विद्याधर गोदरा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पैक्स मैनेजरों की सेवाएं लेने का आदेश दिया है। इधर, इस आदेश पर बैंक कर्मचारियों ने हैरानी जताते हुए कहा कि बैंक को पूर्व कर्मचारियों को भरोसे कैसे छोड़ा जा सकता है।


गोदारा ने 19 जून को ये आदेश दिया। इसके कहा गया है कि चूंकि विभिन्न सहकारी बैंक कर्मचारी संगठनों ने 25 व 26 जून को हड़ताल का आह्वान किया है। एेसे में जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो तथा बैंक सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए बैंक के सेवानिवृत कार्मिकों, पैक्स मैनेजर (कम्प्युटर ज्ञान वाले) आदि की सेवाएं ली जा सकती है।

यूनियन्स के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में मुख्य शाखा सहित १७ अन्य शाखाएं है। इनमें लगभग 141 पद स्वीकृत है, लेकिन जिले में 66 कर्मचारी ही कार्यरत है।
दो दिन की हड़ताल के दौरान ऋण माफी प्रमाण पत्र शिविर भी प्रभावित रहेगा। वर्तमान में एक दिन में लगभग 5 करोड़ से अधिक का कारोबार हो रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि बैंक में लाखों रुपए का कारोबार होता है, उसे बाहरी व्यक्ति को कैसे सौंप दें।
उधर गोदारा ने पत्रिका को बताया कि उन्होंने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के सुदूर गांवों में काम करने वाले बैंक के ही कर्मचारी से काम लेने के लिए कहा है। इसमें कोई गुनाह नहीं किया है। प्रयास ये है कि हड़ताल के दौरान किसी खाताधारक को परेशानी ना हो।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट