भीलवाड़ा

Bhilwara: कपड़ा फैक्ट्री में 2 श्रमिकों की संदिग्ध मौत पर मचा वबाल, 8 घंटे तक धरने पर बैठे रहे गुस्साए लोग

रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा स्थित सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में दो श्रमिकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

less than 1 minute read
अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने में मौजूद लोग। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा स्थित सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में दो श्रमिकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। श्रमिकों की मौत से गुस्साए श्रमिक व ग्रामीण मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना के साथ भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय क मोर्चरी के बाहर करीब आठ घंटे धरने पर रहे।

धरना समाप्ति के बाद भडाणा ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवारों की मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर मदद कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

Hanumangarh: एथेनॉल फैक्ट्री आंदोलन की आग तेज, किसानों की सरकार को चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

ड्यूटी के दौरान दो श्रमिकों की मौत

पुलिस के अनुसार आसींद के जिन्द्रास निवासी गजानंद गाडरी (25) पुत्र रामचंद्र और नानाडी निवासी कमलेश गुर्जर (24) पुत्र जीवराज गुर्जर की मंगलवार रात बॉयलर साइट पर ड्यूटी थी। बुधवार सुबह आठ बजे अन्य श्रमिक पहुंचे तो दोनों अचेत मिले। इस पर एम्बुलेंस से दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा लाए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई।

बॉयलर से गैस का रिसाव

वहीं, बड़ी संख्या में फैक्ट्री के श्रमिक महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण बॉयलर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। श्रमिक व परिजन निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सुबह 11 बजे धरने पर बैठ गए। विधायक भडाणा भी मौके पर पहुंचे और धरने में शामिल हुए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की समझाइश एवं उचित आश्वासन के बाद बुधवार देर शाम धरना समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: माउंट आबू से गुलाबगंज तक 205 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, 45KM घट जाएगी सिरोही की दूरी

Also Read
View All

अगली खबर