भीलवाड़ा

खंडहर, बारिश, सुनसान इलाका और लावारिस लाश… भूतिया नहीं ये है असल वाकया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 08, 2018
unclaimed dead body found in Bhilwara

भीलवाड़ा कोटड़ी। पुरोहितजी का खेड़ा गांव के पास खंडहर मकान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुरोहित जी का खेड़ा मार्ग पर राम बक्ष जाट के खेत के पास सड़क किनारे खंडहर मकान में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जो इस मकान में कैसे पहुंचा इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहां लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक पड़ताल में युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके हाथ पर श्री देव लिखा हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।


बस चालक की हार्ट अटैक से मौत
वहीं पारोली कस्बे से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस के चालक महावीर सुथार (40) की नेपाल के काठमांडू, जनकपुरी में हार्ट अटेक से मौत हो गई है। यह बस नेपाल, गंगासागर, जगदीश धाम आदि स्थानों के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं को लेकर 31 अगस्त को पारोली से रवाना हुई थी।


नेपाल में काठमांडू, जनकपुरी के यहां श्रद्धालु खाना खा कर आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान बस चालक महावीर ने छाती में दर्द होने की बात कही। कुछ ही देर बाद हार्ट अटैक से चालक की मौत हो गई। बस चालक महावीर का शव शुक्रवार को पारोली पहुंचा जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

कार-वैन भिड़ी, महिला की मौत, 5 घायल

गुलाबपुरा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-149डी पर खारी का लांबा बाईपास के निकट कार व वैन की भिड़न्त में एक महिला की मौत हो गई। जबकि मौत 5 लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी भूराराम ने बताया कि शुक्रवार शाम को खारी का लांबा के पास कार एवं वैन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें धापू पत्नी जगदीश दमामी की मौत हो गई। तथा पांच जने घायल हो गए। घायलों का गुलाबपुरा एवं भीलवाड़ा चिकित्सालय में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें

दूसरे दरवाजों को रस्सी बांध, मकान की खिड़की तोड़ चुराई 35 हजार की नकदी
Published on:
08 Sept 2018 03:31 pm
Also Read
View All