12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे दरवाजों को रस्सी बांध, मकान की खिड़की तोड़ चुराई 35 हजार की नकदी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Theft incident in bhilwara

Theft incident in bhilwara

नन्दराय।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों ने पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस पूर्व में हुई चोरियों का राजफाश कर पाती उससे पहले चोरों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया। क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में चोरों ने बुधवार रात एक मकान को निशाना बनाते हुए 35 हजार रुपए नकदी चुरा ली। इतना ही नहीं चोर आस—पास के मकानों के दरवाजों को रस्सी से बांधने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं का राजफाश करने की मांग की है।


किशनगढ़ निवासी शम्भू बैरवा द्वारा कोटड़ी पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने मकान में लगी लोहे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे 35 हजार 500 रूपए चुरा लिए। चोरों ने मकान के अन्य कमरों के दरवाजों को बाहर से रस्सी से बांध दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर कोटड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र मे लगातार चोरियां हो रही है। इससे लोगों में भय व्याप्त है।

दूसरे मकान के दरवाजों को बांधा रस्सी से
चोरों ने वारदात से पूर्व चालाकी से काम लिया। मकान में घुसने से पूर्व मकान के अन्य कमरों के दरवाजों को बाहर से रस्सी से बांध दिया। जिससे जाग होने पर कोई बाहर नहीं निकल सके और घटना को आसानी से अंजाम देकर बाहर निकल जाए।

लापता महिला का शव कुएं में मिला

शाहपुरा. कस्बे से बुधवार रात से लापता महिला का शव गुरुवार को कुई में मिला। पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

परिजनों के अनुसार वार्ड 13 की लालीदेवी तेली (48) रात 11 बजे तक घर पर थी। रात में बिना बताए घर से निकल गई। सुबह परिजन और लोग गलियों और बाजार में तलाशते रहे। परिजनों ने तालाब, बावड़ी और कुओं में भी तलाशा। दिलखुशाल बाग में मंदिर के निकट कुएं के बाहर महिला की चप्पल मिली। कुएं बलाई डाली गई, तो लाली की साड़ी उलझने से शव अंदर होने की पुष्टि हु़ई। लोगों ने शव भी निकाल लिया। सहायक उपनिरीक्षक बन्नालाल वहां पहुंचे। मृतका के चार संतान हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग