भीलवाड़ा

देर रात तक जागने की आदत ने बचाई मासूम सहित तीन ​की जिंदगियां, जानिए कैसे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Wall fell House in bhilwara
Wall fell House in bhilwara

बनेडा।
उपखंड क्षेत्र के बामणिया ग्राम पंचायत में गुरुवार देर रात बारिश से एक मकान की दीवार भरभराकर ढ़ह गई। मकान में उस समय पूरा परिवार सो रहा था। एक तरफ की दीवार गिरने की आवाज से गृहस्वामी की नींद खुल गई और वह मासूम बेटी सहित परिवार को लेकर बाहर भागा। दीवार गिरने से घरेलू सामान दब गया। बेघर हुए पीड़ित परिवार की पड़ौसियों ने मदद की। जबकि ग्राम पंचायत प्रशासन ने इस परिवार की अभी तक सुध नहीं ली है।

जानकारी के अनुसार देर रात बामणिया निवासी कमलेश पुत्र कन्हैया लाल तेली के मकान की दीवार गिर गई। जिसमें घर के अंदर रखा घरेलू सामान दब गया। गनीमत रही कि कमलेश, उसकी पत्नी व एक वर्षीय बेटी मकान के अंदर ही सो रही थी। अचानक दीवार का एक हिस्सा गिरा तभी कमलेश की नींद खुल गई। वह अपनी पत्नी को जगा कर और बच्ची को अपने साथ लेकर बाहर की तरफ भाग कर निकल गया। देखते ही देखते थोड़ी देर में मकान की दीवारें भरभराकर ढह गई।

घर के अंदर रखा घरेलू सामान दब गया। कमलेश ने बताया अगर मैं थोड़ी सी भी देर कर देता तो मैं और मेरा पूरा परिवार दीवार के नीचे दब जाते। मकान गिरने की सूचना मिलने पर अभी तक मौके पर सरपंच व सचिव ने पीड़ित परिवार की सुध नहीं ली।वहीं पीड़ित परिवार को को पड़ोसियों ने सहारा दिया। उनके खाने पीने के घरेलू सामान उपलब्ध करवाए व रहने के लिए पास ही में एक कमरा दिलवाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से कमलेश को सहायता दिए जाने की मांग की है।

मुझे घटना की जानकारी मिली है लेकिन मैं अभी तक मौके पर नहीं गया हूं। मैंने पटवारी को फोन कर दिया है वह आकर देख लेगा।
सोहनलाल भील, सरपंच बामणिया


मैं अभी मीटिंग में हूं। मीटिंग से फ्री होने के बाद जाकर देख लूंगा।
जगदीश भांबी, सचिव, ग्राम पंचायत बामणिया

Published on:
24 Aug 2018 03:29 pm