
रायला।
डोडवानिया का खेड़ा से छांगा खेड़ा के बीच रेलवे अंडरब्रिज से निकल रही एक लग्जरी जीप पानी डूब गई। जीप में सवार खेड़लिया सरपंच सहित पांच जनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रैक्टर की सहायता से जीप को बाहर निकलवाया।
खेड़लिया ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मीनारायण श्रोत्रिय रूपाहेली खुर्द में आयोजित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से लौट रहे थे। डोडवानीया का खेड़ा से छांगा खेड़ा के बीच स्थित रेलवे अंडरब्रिज से होकर गुजरने लगे तो उनकी जीप अंडरब्रिज में भरे पानी में डूब गई। इसमें बैठे सरपंच सहित पांच जनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर रायला पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रैक्टर की सहायता से जीप को बाहर निकलवाया।