- किशोरी से गैंगरेप और भट्टी में जलाने का मामला - आरोपियों से पूछताछ के बाद क्षत-विक्षित शव बरामद, चार महिलाएं भी हिरासत में - कोटड़ी थाने का एएसआई निलंबित, भाजपा ने किया कलक्टर चैम्बर और थाने का घेराव
भीलवाड़ा.
कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या कर शव को भट्टी में डालने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आया। आरोपियों ने खेत में किशोरी का गैंगरेप के बाद हत्या करके शव को पूरा कोयले की धधकती भट्टी में डाल दिया। करीब पांच से छह घंटे भट्टी में शव रहा।पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने रात में भट्टी खोली तो उसमें अवशेष बचे थे। ऐसे में डर के कारण अवशेष को बाहर निकाल कर आरोपियों ने थैले में भर लिए और उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपियों की निशानदेही पर किशोरी के शरीर के जले हुए अवशेष बरामद कर लिए। उनकी एफएसएल और डीएनए से जांच होगी। हालांकि पुलिस यह भी साफ नहीं कर पाई की जिस समय भट्टी में किशोरी को डाला गया वह जिंदा थी या मर चुकी थी। उधर, कोटड़ी थाने के एएसआई लियाकत अली को लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट लेकर परिजनों को एएसआई ने घटना की रात में टरका कर भेज दिया था।
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने शुक्रवार शाम को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 2 अगस्त को खेत पर बकरियां चराने गई किशोरी को अकेली पाकर दो जनों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके सिर पर लाठी मारी और मुंह दबा दिया। उसे मरा समझ कर खेत से उठाकर डेरे में ले आए थे। अंधेरा होने के बाद कोयला भट्टी जलाकर किशोरी को डाल दिया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भट्टी खोली तो शरीर पूरा जलकर राख नहीं हुआ था। उसमें अवशेष बचे थे। ऐसे में आरोपी डर गए। इधर किशोरी के परिजनों को तलाश करते देखकर आरोपियों ने जले अवशेष को बाहर निकाला और थैले में डालकर दूर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार तड़के जले अवशेष बरामद कर लिए।
यह भी पढ़ें :
पकड़े गए आरोपी-
तस्वारिया (शाहपुरा) निवासी कान्हा, कालू, पालसा (शाहपुरा) निवासी संजय तथा अरवड़ (फूलियाकलां) निवासी पप्पू कालबेलिया को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया। निरूद़ध किए गए बाल अपचारी को बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया। एसपी सिधू ने बताया कि आरोपी कान्हा और कालू ने किशोरी से गैंगरेप किया था। पूरे प्रकरण में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल है। चार महिलाओं समेत पांच जनों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें :
हंगामा और प्रदर्शन में बीता दिन, गांव में पसरा रहा सन्नाटा-
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अगुवाई में विधायक विठलशंकर अवस्थी, गोपाल खंडेलवाल, जब्बरसिंह सांखला, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर दोपहर में कलक्टर आशीष मोदी के चैम्बर का घेराव करके वहां धरने पर बैठ गए। कोटड़ी थाने के पूरे स्टॉफ और डीएसपी को निलंबित करने की मांग करते हुए हंगामा किया। उसके बाद तत्काल एएसआई को निलंबित किया। उधर, गुर्जर समाज के बड़ी संख्या में लोग दोपहर में कोटड़ी थाने के बाहर जमा हुए और वहां हंगामा कर प्रदर्शन किया। वहीं किशोरी के गांव में शुक्रवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
पुलिस और परिजनों के बयान में विरोधाभास-
एसपी की ओर से दी गई जानकारी और परिजनों की बात में विरोधाभास आया है। परिजनों का कहना था कि सवा दस बजे डेरे पर पहुंच गए थे। वहां भटटी में हाथ जलता हुआ देखा। जबकि एसपी सिधू का कहना था कि साढ़े ग्यारह बजे आरोपियों ने भटटी खोली तो उसमें अवशेष बचे थे।